फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Foot and mouth disease outbreak in animals, demand for vaccination

Kushinagar News: पशुओं में खुरपका व मुंहपका का प्रकोप, टीकाकरण की मांग

Sat, 18 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Foot and mouth disease outbreak in animals, demand for vaccination
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में मवेशियों की देखभाल के प्रति विभाग बेपरवाह है। यहां के कई गांवों में मवेशियों को खुरपका व मुंहपका बीमारी ने चपेट में ले लिया है। इसके बावजूद कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। इससे पशुपालकों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

गांवों में स्थिति इतनी खराब है कि मवेशियों का नियमित टीकाकरण भी विभाग की तरफ से नहीं किया जा रहा है। पशुपालकों ने विभाग से टीकाकरण कराने की मांग की है। सौरहा खुर्द, सिंगहा, सौरहा बुजुर्ग, खैरटिया, लौकरिया के पशुपालकों का आरोप है कि यहां मवेशियों में खुरपका व मुंहपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते मवेशियों की हालत ठीक नहीं है। पशुपालक पारसनाथ, जितेंद्र, सुभाष, जयनारायण, लक्ष्मण ने कहा कि बीमारी से मवेशियों का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की तरफ से टीकाकरण कराया जाना चाहिए। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. इशांत आनंद ने कहा कि पर्याप्त स्टाफ नहीं होने से मवेशियों का समय पर इलाज करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed