फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food park to be built in Kushinagar, search for land intensified

कुशीनगर में बनेगा फूड पार्क, भूमि की तलाश तेज

Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Food park to be built in Kushinagar, search for land intensified
कुशीनगर में बनेगा फूड पार्क, भूमि की तलाश तेज
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में फूड पार्क बनाने की तैयारी है। यहां देसी-विदेशी पर्यटक अपनी पसंद के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। इस फूड पार्क का निर्माण कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) की तरफ से कराया जाएगा। इसके लिए कुशीनगर मंदिर क्षेत्र के नजदीक भूमि की तलाश तेजी से की जा रही है।
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में हर साल पांच लाख से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। नए साल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ान शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने का अनुमान है। यहां आने वाले विदेशी पर्यटक स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ देश के दूसरे हिस्सों व अपने देश के व्यंजन की भी तलाश करते हैं।
विज्ञापन

कसाडा बोर्ड की पिछली बैठक में कुशीनगर में पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान कमिश्नर जयंत नार्लीकर समेत कई अन्य अफसरों ने भी पर्यटन विकास के कार्यों के साथ फूड पार्क की स्थापना पर भी चर्चा की थी। उसके बाद से ही कसाडा ने फूड पार्क निर्माण की योजना पर विचार शुरू किया है। कसाडा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित फूड पार्क में 200 छोटे-बड़े स्टॉल बनाने की योजना है। इससे देसी व विदेशी पर्यटक अपने मनपंसद व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे। फूड पार्क स्थापना की योजना को होटल प्रबंधक, गाइड, बौद्ध भिक्षु समेत अन्य लोग अच्छी पहल मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर में फूड पार्क की योजना को यहां के लोग बेहद खास मान रहे हैं। लोटस होटल के प्रबंधक राजेंद्र मोहन गुुप्ता ने कहा कि फूड पार्क की योजना बहुत अच्छी है। कोरोना संकट खत्म होने के बाद जब पर्यटकों का आगमन शुरू होगा तो उस वक्त खान-पान की बेहतर व्यवस्था नई उम्मीदों को बढ़ाएगा।
भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार के प्रबंधक भंते महेंद्र ने कहा कि कसाडा की फूड पार्क की योजना अगर जमीन पर उतरी तो यह कुशीनगर के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह सराहनीय व बेहतर पहल होगी। एक स्थल पर विश्व के कई देशों से आने वाले पर्यटकों को उनके मनपसंद का व्यंजन मिलेगा, यह बहुुत ही खुशी की बात है। इससे कुशीनगर में पर्यटन व्यवसाय को बल मिलेगा।
यामा कैफे के संचालक टीके राय ने कहा कि फूड पार्क बनाए जाने की योजना अच्छी है। घूमने आए लोगों को अभी यहां विभिन्न किस्म के व्यंजनों की कमी खलती है। अगर ऐसा हुआ तो कुशीनगर वास्तव में विविधता संपन्न स्थान बन जाएगा।
वार्ड नंबर 20 शहीद भगत सिंह नगर के सभासद रामअधार यादव ने कहा कि फूड पार्क की स्थापना से कुशीनगर में आए पर्यटकों को तो सुविधा होगी ही, स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इससे अपने क्षेत्र के व्यंजनों का लुत्फ भी देश के दूसरे हिस्सों व दुनिया भर के लोग ले सकेंगे।

पर्यटक सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती ने कहा कि फूड पार्क से देसी-विदेशी दोनों पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। वेंडर, गाइड, होटल व रेस्टोरेंज संचालकों को अपने उत्पाद बेचने का बेहतर प्लेटफार्म भी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed