{"_id":"6a5bde7b982a8ea6220d30f0","slug":"followers-of-jai-gurudev-took-out-a-public-awareness-cycle-rally-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164007-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जय गुरुदेव के अनुयायियों ने निकाली जनजागरण साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जय गुरुदेव के अनुयायियों ने निकाली जनजागरण साइकिल यात्रा
Sun, 19 Jul 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट गेट सामने बुद्धा पार्क से शनिवार को जय गुरुदेव के अनुयायियों ने जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली। लोगों को शुद्ध शाकाहारी जीवनशैली अपनाने, नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
बुद्धा पार्क से शुरू हुई यह जनजागरण साइकिल यात्रा शहर के सुबास चौक, बेलवा चुंगी और खिरिया टोला होते हुए परसौनी कला पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस जनजागरण यात्रा के दौरान जय गुरुदेव के अनुयायी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चल रहे थे। उन्होंने लोगों से मांसाहार, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। मुख्य वक्ता रामश्री चौहान ने कहा कि शुद्ध शाकाहारी भोजन न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भी माध्यम है। उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ती बीमारियों और हिंसा को रोकने के लिए शाकाहार एवं सदाचार को अपनाना आवश्यक है।
इस दौरान संजय मद्धेशिया, मृत्युंजय राय, रामश्री चौहान, राजेंद्र सिंह, बैजनाथ वर्मा, विवेक मौर्या, श्रीराम कुशवाहा, संजय वर्मा, मदन यादव, नंदू वर्मा, सोहनलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।