फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fog prevents the speed, then life is cold and free from cold

कोहरे ने रोकी रफ्तार तो ठंड से जनजीवन बेहाल

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
fog prevents the speed, then life is cold and free from cold
अलाव तापते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम में रुक-रुककर हो रहे बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। क्योंकि रात भर जहां कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है, वहीं दिन सुबह शाम शीतलहर से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर में धूप खिली, लेकिन शाम को फिर से बादल छा गए। दिन ढलते ही सड़कें कोहरे से ढक गईं, जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतें हुईं। 
विज्ञापन

इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रातें कोहरे की चादर में तो दिन में शीतलहर के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। अपनी विभिन्न जरुरतों से जनपद से बाहर या अन्यंत्र कहीं यात्रा करने वाले लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। यात्री हों या राहगीर, जगह-जगह कंबल या अन्य मोटे कपड़ों के बीच दुबके दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में कोहरे के बीच वाहनों के आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं। क्योंकि जनपद से होकर गुजरने वाले एनएच सहित अन्य सड़कों से गन्ना लदे ओवरलोड वाहन और अन्य भारी वाहनों के जगह जगह खड़े रहने या इनके आने जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रह रही है। इस ठंड का असर मवेशियों पर भी पड़ रहा है।


बुधवार की रात जहां ठंडी हवाएं चलती रहीं, वहीं शाम से ही पूरी रात घना कोहरा होने की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही शीतलहर छाई रही। हालांकि दोपहर करीब एक बजे से धूप हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बादल छा गए। उसके बाद सड़कों पर फिर घना कोहरा छा गया। लोग जगह जगह दुकानों, मकानों और होटलों की भट्ठियों पर आग के सामने बैठकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed