फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog prevailed throughout the day, people shivering due to severe cold

दिनभर छाई रहीं धुंध, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fog prevailed throughout the day, people shivering due to severe cold
पडरौना नगर रामकोला रोड पर ठंठ में ठिठुर के जाती बुजुर्ग महिला। - फोटो : KUSHINAGAR
दिनभर छाई रहीं धुंध, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

पडरौना। पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। सोमवार को दिनभर हाड़कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान रहे। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। बाजार में सन्नाटा पसर गया है। सर्दी इस कदर रही कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न पड़ जा रहे थे। इसके चलते शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी विक्षोभ के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिनों हुई बारिश और ओले पड़ने से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वातावरण में पछुआ हवाओं ने पैठ मजबूत कर ली है। तीन दिनों से जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। हालत यह है कि ठंड और गलन से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को ठंड अधिक होने के कारण कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे। इससे सरकारी और गैरसरकारी कार्यालय भी निर्धारित समय से नहीं खुल सके।
विज्ञापन

शहर के बेलवा चुंगी, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, रामकोला रोड, कसया रोड, सुभाष चौक, गुदरी बाजार सहित सभी प्रमुख बाजार में चहल-पहल कम दिखी। शाम को चार बजे के बाद ठंड बढ़ गई। ठंड बढ़ने से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले और कार्य निपटाकर शीघ्र लौट गए। इस दौरान सड़क के किनारे जहां भी लोग अलाव देखे, वहीं कुछ देर रुककर शरीर को गर्म करते दिखे। ठंड बढ़ने के चलते में चाय की दुकानों पर भी ग्राहकों की अधिक भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन रह सकती है इस तरह की ठंड
सेवरही के सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। एक से दो दिन तक ठंड ऐसे ही बने रहने क आसार हैं। ऐसे में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
दिनभर नहीं दिखे सूर्यदेव, अलाव बना सहारा
कसया। तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से अलाव ही लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। ठंड का असर ऐसा रहा कि जहां भी लकड़ी जलती दिखाई दी, वहीं लोग रुककर खुद को गर्म करने में जुट गए।

ऐसी ही एक तस्वीर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहां-2 में देखने को मिली। यहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव नयन द्विवेदी कुर्सी पर बैठकर अलाव से खुद को गर्म करते नजर आए। उनका कहना था कि विद्यालय में अध्ययन व अध्यापन का काम बंद है। सिर्फ कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए चुनाव संबंधी कार्यों को किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed