{"_id":"6aecd69f7bb4cd7cf806b2ed","slug":"flyover-shuttering-collapses-worker-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-171728-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फ्लाईओवर की शटरिंग टूटी, मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फ्लाईओवर की शटरिंग टूटी, मजदूर घायल
विज्ञापन
मृतक मार्कण्डेय तिवारी उर्फ भूटूर की फाइल फोटो।
हाटा। नगर के केन यूनियन चौराहे पर बृहस्पतिवार को फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शटरिंग टूटने से ढलाई का भारी ढांचा नीचे गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हाटा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, फोरलेन हाईवे पर केन यूनियन चौराहे के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को पिलर के ऊपरी हिस्से की ढलाई की तैयारी के दौरान अचानक शटरिंग टूट गई। इससे पूरा ढांचा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के समय मौके पर तीन मजदूर काम कर रहे थे।
इनमें देवरिया जिले के पकड़ी बीरभद्र गांव निवासी इरफान अली (25) को हल्की चोट आई। अन्य दो मजदूर इसकी चपेट में आने से बच गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।