{"_id":"60ec883c8ebc3ed846536e10","slug":"fly-over-will-be-built-in-kushinagar-and-gopalgarh-kushinagar-news-gkp401623177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर और गोपालगढ़ में बनेगा फ्लाई ओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर और गोपालगढ़ में बनेगा फ्लाई ओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर और गोपालगढ़ में बनेगा फ्लाई ओवर
पडरौना। फोरलेन पर कसया कस्बे के दोनों तरफ एक-एक फलाई ओवर बनेगा। एक फ्लाई ओवर कुशीनगर मंदिर मार्ग के सामने और दूसरा गोपालगढ़ तिराहे पर बनेगा। एनएचएआई ने इसकी मंजूरी देते हुए टेंडर जारी कर दिया है।
फोरलेन पर कुशीनगर के सामने हमेशा भीड़ रहती है। कसया के लिए निकली सड़क के सामने अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। हादसों के चलते कई बार यहां बवाल भी हो चुका है। लोग लंबे अरसे से यहां ओवरब्रिज बनवाने की मांग कर रहे थे। अब अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए बनने वाली नई सड़क के चलते भी यह चौराहा काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसको देखते हुए यहां ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव था। इसी तरह गोपालगढ़ तिराहे पर भी बाइपास सड़क का मोड़ होने व आबादी के चलते अक्सर ही दुर्घटना होती रहती है। इस मुद्दे को सांसद विजय कुमार दूबे ने सदन में भी उठाया था। इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। सांसद विजय कुमार दूबे ने बताया कि फोरलेन पर कुशीनगर व गोपालगढ़ के सामने ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो गया है। ओवरब्रिज निर्माण हो जाने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि हादसे भी कम हो जाएंगे।