{"_id":"6295086c8bf40e72133931f1","slug":"flowers-and-fountains-will-enhance-the-beauty-of-the-squares-kushinagar-news-gkp4386998121","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल-पत्ती और फव्वारे बढ़ाएंगे चौराहों की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल-पत्ती और फव्वारे बढ़ाएंगे चौराहों की शोभा
विज्ञापन
हाटा का शहीद स्मारक चौराहा।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
फूल-पत्ती और फव्वारे बढ़ाएंगे चौराहों की शोभा
हाटा नगर के प्रमुख चौराहों को सुंदर बनाने का खाका तैयार
हाटा(कुशीनगर)। नगर के चौराहे और तिराहों को सजाने की योजना बनाई गई है। आकर्षक फूल-पत्ती, फव्वारे और लाइट से इन्हें सुंदर बनाया जाएगा। नगरपालिका ने इसका खाका खींच लिया है।
हाटा नगर में करीब दस चौराहे और तिराहे हैं। इनमें बाघनाथ तिराहा, शहीद स्मारक और महाराणा प्रताप चौराहा प्रमुख है। बाघनाथ चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है। बगल में फव्वारा भी लगा है। हालांकि, यह यह चलता नहीं है। इस चौराहे को और विकसित कर यहां आकर्षक लाइट लगाने की योजना है। शहीद स्मारक चौराहे पर बने शहीद स्मारक को और सुंदर बनाकर उसे सजाने संवारने की भी योजना है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के पैडलेगंज चौराहे की तर्ज पर इस जगह भी तिरंगा लाइट लगेगी।
महाराणा प्रताप चौक पर साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य भी इस योजना में शामिल है। हाटा नगरपालिका के ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के प्रमुख चौराहों को विशेष रूप से सजाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। योजना को मूर्तरूप लाने के बाद नगर की सुंदरता बढ़ जाएगी।