फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Floodwaters entered the town through the incomplete Chhitauni-Dargauli ring embankment.

Kushinagar News: अधूरे छितौनी-दरगौली रिंग बांध से कस्बे में घुसा बाढ़ का पानी

Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered the town through the incomplete Chhitauni-Dargauli ring embankment.
छितौनी -दरगौली बांध के अधूरे हिस्से से एन एच 727, नरकहवा गाँव के सड़क पर लग गया था पानी ।
खड्डा। गंडक नदी के उफान और बिहार से आए बाढ़ के पानी ने छितौनी नगर पंचायत समेत आसपास के गांवों में तबाही मचाई है। करीब 55 हजार की आबादी को बाढ़ का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि छितौनी-दरगौली रिंग बांध अधूरा होने से कस्बे में बाढ़ का पानी घुसा, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं। लोगों ने रिंग बांध का निर्माण पूरा कर उसे मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

तीन दशक पहले छितौनी नगर और बिहार के श्रीपत नगर के पास से खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपुरवा बांध तक साढ़े चार किलोमीटर लंबा रिंग बांध बनना था। कई स्थानों पर इसे अधूरा छोड़ दिया गया। इन्हीं अधूरे हिस्सों से बाढ़ का पानी नगर पंचायत छितौनी के कई मोहल्लों में घुस गया। नरकहवा, बलुआ टोला, बड़हरवा, रामनगर, बेलवनिया, मलहिया और भेड़िहरवा जैसे आसपास के गांव भी प्रभावित हुए। चलंतवा ड्रेन के रास्ते भी पानी बड़े हिस्से में फैल गया। एनएच-727 पर भी कई जगह पानी भर गया। इससे आवागमन बाधित हुआ और लोगों की मुश्किलें बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed