{"_id":"5fcbce2e8ebc3ecf591ae7a8","slug":"flight-start-from-febraury-kushinagar-news-gkp3757757187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर से फरवरी से होगी नियमित उड़ान: डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर से फरवरी से होगी नियमित उड़ान: डायरेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर से फरवरी से होगी नियमित उड़ान: डायरेक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर के विमानपत्तन निदेशक के पद पर एके द्विवेदी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। एयरपोर्ट पहुंचते ही मौजूद एयरपोर्ट कर्मियों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद निदेशक ने टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। यहां यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ कस्टम जांच स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने से उड़ान शुरू हो जाएगी।
एके द्विवेदी ने कहा कि एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डीजीसीए की टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। अगले 10 दिनों में डीजीसीए की तरफ से लाइसेंस मिल जाने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की सभी तैयारी पूरी कर लेने की जरूरत है। शेष कार्य सरकार की ओर से मिले निर्देश के मुताबिक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ठीक रहेगा तो फरवरी से इस एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। इस मौके पर एयरपोर्ट के डीजीएम सिविल इंजीनियरिंग एनपी कोरी, वरिष्ठ सिविल प्रबंधक अमर सिंह, संतोष मौर्य, एसआई मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।