फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flight in 2 month from kushinagar airpor

एयरपोर्ट के निरीक्षण के बाद बोले सीएम---

Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flight in 2 month from kushinagar  airpor
कुशीनगर से दो माह में शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान : सीएम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण, अफसरों संग बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बौद्ध सर्किट के दृष्टिकोण से समृद्धिशाली प्रदेश है। कुशीनगर समेत छह प्रमुख स्थल इस प्रदेश में हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यटन के जरिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो महीने में उड़ान शुरू हो जाएगी। श्रीलंका, जापान, सिंगापुर समेत तमाम देश कुशीनगर से हवाई सेवा से जुड़ने चाहते थे, लेकिन व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत आ रही थी। कुशीनगर प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। यह पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री रविवार को कुशीनगर के निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण करने आए थे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी व प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण व अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से प्रदेश में 17 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। पांच साल पहले यूपी में केवल दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे लेकिन केंद्र सरकार ने कुशीनगर व जेवर को इसमें शामिल कर यह संख्या चार कर दी है। कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। इसके अलावा सारनाथ, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कौशांबी व संकिसा भी इसी प्रदेश में हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी का धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मदद से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। 25 वर्षों से क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि कुशीनगर में एक सक्रिय हवाई अड्डा होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों की इस इच्छा को पूरा किया है। यहां से उड़ान शुरू होने पर न केवल कुशीनगर का बल्कि आसपास के जनपद के लोगों को भी सुविधा व रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

सीएम करीब डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट पर रहे। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed