{"_id":"6761c4d2265cf7ffe40521cb","slug":"flaws-found-in-inspection-sp-tightened-the-screws-on-subordinates-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128449-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसपी ने मातहतों के कसे पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, एसपी ने मातहतों के कसे पेच
Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस कार्यालय के दो दिनों से चल रहे वार्षिक निरीक्षण में अभिलेखों में खामियां मिलने पर एसपी ने मातहतों पर पेच कसा। कार्यालय के पुलिसकर्मियों की लापरवाही से वर्ष 2017 से पहले रिटायर्ड हुए पुलिसकर्मियों को छठवें वेतन के हिसाब से पेंशन मिल रही थी। जांच में मामला सामने आने में इसमें एसपी ने सुधार कराया और बाबू को चेतावनी दी।
अब सातों रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को सातवें वेतन के हिसाब से पेंशन मिलेगा और रिटायर्ड के समय से अभी तक का एरियर का भुगतान भी इसी हिसाब से किया जाएगा। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण भत्ता का भी भुगतान कराया। कार्यालय में किसी काम के लिए कमीशन किसी भी बाबू को नहीं देने के लिए पुलिसकर्मियों से अपील की।
पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण दो दिनों से चल रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने से लेकर कई अभिलेखीय गड़बड़ियां सामने आईं। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही से सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को नहीं मिल पा रहा था। इसके पूर्व में कई बार उन्होंने कार्यालय में संपर्क किया था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। एसपी के निरीक्षण में यह गड़बड़ी पकड़ में आई। एसपी ने रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को सूचना भिजवाया और कागजी कार्रवाई पूरा कराया। इसमें एक व्यक्ति को दस लाख से अधिक का एरियर और पेंशन भी अब बढ़कर मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आंकिक शाखा के निरीक्षण के दौरान अन्य जिलों व शाखाओं से स्थानांतरित होकर आने वाले पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण यात्रा भत्ता का समय से भुगतान नहीं होना पाया गया। एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए 81 पुलिसकर्मियों का करीब 15,52 लाख स्थानांतरण यात्रा भत्ता दिलवाया।