फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five year old innocent died due to high fever and shock

Kushinagar News: तेज बुखार और झटके से पांच साल की मासूम की मौत

Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five year old innocent died due to high fever and shock
दस दिन से तेज बुखार और झटका से जूझ रही थी बच्ची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बहोरा रामनगर गांव में तेज बुखार से दो मासूम बच्चों की मौत के बाद अब धौरहरा गांव में भी बृहस्पतिवार की देर शाम पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। उसकी मौत तब हुई, जब परिवार के लोग उसे इलाज के लिए गोरखपुर ले जा रहे थे। वह दस दिन से तेज बुखार और झटका से पीड़ित थी। बच्ची की मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं थी।


धौरहरा गांव निवासी पन्नेलाल राजभर की पांच वर्षीय पुत्री रोशनी दस दिन से तेज बुखार और झटका आने से पीड़ित थी। घरवालों ने कप्तानगंज सीएचसी पर उसे दिखाया। सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल भी दिखाए, लेकिन हालत बिगड़ती गई। इसके बाद पडरौना शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराए। स्थिति और बिगड़ गई तो बृहस्पतिवार शाम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए बच्ची को ले जा रहे थे, लेकिन शाम करीब 7 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता पन्नेलाल ने बताया कि करीब दस दिनों से रोशनी को तेज बुखार और झटका आ रहा था। बच्ची की मौत से गांव की एएनएम और आशा बेखबर थीं। इस संबंध में विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जिशान अलीम ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। पता करवा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed