{"_id":"632a0567e3f2f47ba2155701","slug":"five-thousand-rupees-for-stealing-goat-as-thief-kushinagar-news-gkp4511956185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चोर बताकर ऐंठ लिए पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चोर बताकर ऐंठ लिए पांच हजार रुपये
विज्ञापन
बकरी चोर बताकर ऐंठ लिए पांच हजार रुपये
पटहेरवा। नारायनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को बकरी चोर बताकर जालसाज ने पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने युवक के मोबाइल फोन पर काल करके 176 बकरियों की चोरी करने का आरोप लगाया। काल करने वाले ने खुद को पटहेरवा थाना का सिपाही बताते हुए मुकदमे से नाम निकालने का झांसा दिया। इस चक्कर में पीड़ित ने फोन करने वाले के पेटीएम एकाउंट पर पांच हजार रुपये भेज दिए। बाद में उसे ठगी की जानकारी हुई।
नारायनपुर गांव निवासी हरिकिशुन गुप्ता के मोबाइल फोन पर रविवार की रात करीब दस बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पटहरेवा थाने का सिपाही बताया। उसने कहा कि तुम्हारे खिलाफ 176 बकरियों की चोरी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फोन करने वाले ने कहा कि इससे तुम्हारा बचाव किया जा सकता है। दो घंटे तक फोन मत बंद करना। तब कोई उपाय बताएंगे। बकरी चोरी के आरोप से हरिकिशुन परेशान हो गए। दो घंटे के बाद जालसाज ने दोबारा कॉल करते हुए पांच हजार रुपये लेकर सोमवार को थाने पहुंचने की हिदायत दी। सोमवार को पीड़ित ने फोन करने वाले के मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से ही काल करने वाले का मोबाइल नंबर बंद चल रहा है। मोबाइल नंबर बंद होने पर हरिकिशुन को ठगी की आशंका हुई। हालांकि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि यदि तहरीर आई तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। थाने का कोई सिपाही किसी के साथ ऐसी हरकत क्यों करेगा, इस संबंध में विचार करना चाहिए था। यदि चोरी से संबंधित कोई आरोप लगा था कि थाने पर आकर इसकी पुष्टि करनी चाहिए थी।