फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five thousand people will do yoga together in Mahaparinirvana temple complex

महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग

Sun, 19 Jun 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will do yoga together in Mahaparinirvana temple complex
महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग
विज्ञापन

कसया। विश्व योग दिवस पर 21 जून को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में एक साथ पांच हजार लोग योगासन करेंगे। इस आयोजन में जिले के प्रमुख लोग खुद शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
21 जून को विश्व योग दिवस पर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा। उसकी तैयारी में बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। मंदिर में प्रवेशद्वार के दक्षिण व उतर दोनों तरफ तैयारी चल रही है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन इस भव्य योग शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए योग गुरुओं की व्यवस्था में जुटा हुआ है, ताकि विश्व योग दिवस पर मौजूद लोगों को योगासन से स्वस्थ रहने का तरीका सरल तरीके से बताया जा सके।
विज्ञापन

वहीं पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि योग दिवस की तैयारी प्रशासन की ओर तरफ से की जा रही है। विभाग ने स्मारक स्थल के परिसर में मुहैया कराया है, जहां पर पांच हजार की संख्या में लोग विश्व योग दिवस पर योगासन के गुर सिखेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से परिसर में सफाई का इंतजाम मुक्कमल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed