फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five SP workers arrested for burning effigy of Home Minister

Kushinagar News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने वाले वाले पांच सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five SP workers arrested for burning effigy of Home Minister
कप्तानगंज। गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने वाले पांच सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बाकी कार्यकर्ताओं की वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर रही है। इससे सपा नेताओं में नाराजगी है। जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करने लगे। देर शाम तक को पुलिस ने कार्यकर्ताओं का चालान कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री की ओर से की गई टिप्पणी को शुक्रवार को कप्तानगंज कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला फूंक दिया, हालांकि, पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी कि कहीं कोई प्रदर्शन या पुतला न फूंका जाए। बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला फूंक दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लिया और हलका दरोगा और बीट सिपाही को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। सपा के विधानसभा अध्यक्ष निठुरी राजभर, जिला महासचिव शैलेश यादव, एके बादल, रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष, युवजन, देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष युवजन ने बृहस्पतिवार को गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया था। इसके आरोप में पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर कप्तानगंज थाने में लाई और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। सपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी की खबर सुनकर सपा जिला अध्यक्ष मो. शुकुरुल्लाह अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश चंद, रमेश जायसवाल, इमदाद हुसैन, केके यादव थाने पहुंच रिहाई की मांग की। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुतला फूंकने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed