फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five samples collected from four shops

Kushinagar News: चार दुकानों से एकत्र किए पांच नमूने

Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Five samples collected from four shops
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को पटहेरवा, सलेमगढ़ और तमकुहीराज में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच की गई। इसमें विभाग के अधिकारियों ने चार दुकानों से पांच नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त(खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि होली पर लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से सघन अभियान चलाया जा रहा है। कारोबारियों की दुकानों एवं खाद्य पदार्थों की निर्माण इकाई की जांचकर उन्हें परिसर को स्वच्छ रखने, खाद्य पदार्थों ढककर रखने और विशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान मिलावट की आंशका होने पर सेवरही के पटेलनगर स्थित राहुल गुप्ता की दुकान से धनिया साबुत, सलेमगढ़ के राहुल कुमार गुप्ता की दुकान से कच्ची घानी मुस्टर्ड ऑयल, कचरी, सलेमगढ़ के सचिन कोल्ड ड्रिंक एजेंसी से पनीर और तमकुहीराज के तरया चौक स्थित मनोज कुमार मद्धेशिया की दुकान से छेना और खुरमा का नमूना एकत्र किया गया है। एकत्र इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed