फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five roads of the district will be two-lane, 86 crores will be spent, vehicles will run fast

Kushinagar News: टू-लेन होंगी जिले की पांच सड़कें, खर्च होंगे 86 करोड़, फर्राटा भरेंगे वाहन

Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five roads of the district will be two-lane, 86 crores will be spent, vehicles will run fast
पडरौना। घुघली को जोड़ने वाली बगहीधाम कुटी और नेबुआ नौरंगिया मार्ग से जुड़ी पथलेश्वर मंदिर की सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस पर तीस करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा खड्डा क्षेत्र की तीन और सड़कों का चौड़ीकरण होगा। इसी महीने में बगही कुटी को जोड़ने वाली सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह सड़क महराजगंज जिले के घुघली जाने वाली सड़क से जुड़ेगी। इससे लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। इसके अलावा कुछ और सड़कों का शासन स्तर पर प्रस्ताव लंबित है। हरी झंडी मिलते ही इन सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए शासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है। बगहीधाम पर जाने वाली करीब सात किमी सड़क संकरी है। इसके चलते आम लोगों के अलावा श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क महराजगंज जिले को जाने वाली सड़क को भी जोड़ती है। इसलिए इस पर वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस सड़क के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दिया गया और पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके चौड़ीकरण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा छितौनी नगर पंचायत के पथलेश्वर धाम मंदिर को जोड़ने वाली सड़क भी चौड़ी होगी। 18 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके अलावा पगरा-टेकुआटार 20 किमी लागत 24 करोड़ से चौड़ीकरण एवं पिच निर्माण होगा, लक्ष्मीगंज-पकड़ीहार 18 किमी लागत 20 करोड़ चौड़ीकरण पिच निर्माण, कंठी छपरा-बालकुडिया आठ किमी सड़क का 12 करोड़ से चौड़ीकरण और पिच निर्माण होना है। इसके निर्माण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सड़कों पर करीब 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 50 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed