फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five quintals of Lahan destroyed, 12 people arrested with raw liquor

Kushinagar News: पांच क्विंटल लहन नष्ट, कच्ची शराब के साथ 12 लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 25 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five quintals of Lahan destroyed, 12 people arrested with raw liquor
पटहेरवा थाना पुलिस और आगकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध कच्ची शराब और लहन नष्ट किया गया और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाक्षेत्र के फाजिलनगर में पासी टोला के ब्रह्मस्थान के पास पुलिस छापेमारी के दौरान मौके पर मिले करीब पांच कुंतल लहन नष्ट कर दिया गया एवं 12 को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 12 प्लास्टिक के गैलन में 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पटहेरवा पुलिस ने परदेशी पासी पुत्र केश्वर पासी, जयकिशुन व दहारी पुत्र स्व. गेना, भोला पासी पुत्र केश्वर प्रसाद, राहुल पासी पुत्र स्व. जोगिन्दर पासी व 07 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

----
10 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार-
पडरौना। अवैध शराब के लिए चलाये जा रहे अभियान रविवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पनियहवा ढाला के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उत्पल कुमार आर्य पुत्र जानकी नाथ शर्मा एवं उपेन्द्र कुशवाहा पुत्र सुदर्शन कुशवाहा निवासी बन्धुछपरा थानाक्षेत्र मुफसील जनपद पश्चिम चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया गया है। उनेक पास से लगभग आठ हजार रुपये की अंग्रेजी शराब मिली। बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

00

विशुनपुरा पुलिस ने 1.10 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पडरौना। विशुनपुरा थानाक्षेत्र में पुलिस एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार थानाक्षेत्र के मईहरवा टोला के रहने वाले संदेश मुसहर पुत्र धुमन मुसहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.10 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना विशुनपुरा पुलिस केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00

हाटा कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार किया-

हाटा कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाक्षेत्र बढ़या बुजुर्ग टोला अमहाडार निवासी विक्की पटेल पुत्र अमरजीत पटेल हाटा कोतवाली पुलिस ने हाटा चोरी के सामान व रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 570 रुपये नगद, 28 पैकेट विस्कुट, 28 गुटखा व जर्दा बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। संवाद

00

हत्या के प्रयास व मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पडरौना। रविवार को पटहेरवा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व मारपीट के एक वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के मतलुक छापर के रहने वाले करन कुमार यादव पुत्र गरहन यादव को पटहेरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed