फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five people were duped of Rs 60 lakh by promising them jobs in the secretariat.

Kushinagar News: सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से 60 लाख हड़पे

Wed, 08 Apr 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Five people were duped of Rs 60 lakh by promising them jobs in the secretariat.
लखनऊ/संतकबीरनगर। सचिवालय में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से साठ लाख रुपये की ठगी हुई है। संतकबीरनगर के रहने वाले पीड़ितों ने मड़ियांव थाने में आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालसाजों ने खुद की ऊंची पहुंच बताकर पीड़ितों को झांसे में लिया था। संतकबीरनगर के चंद्रौटी निवासी अभिषेक यादव, धनवजल हरिहरपुर निवासी रितेश यादव, भवानीगरा बघौली निवासी सुनील कुमार, नोक्ता निवासी संदीप कुमार, अम्मादेई निवासी विजय कुमार लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। अभिषेक के मुताबिक इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रयागराज के गायत्री नगर निवासी दीपक दुआ से हुई।
विज्ञापन

दीपक ने दावा किया कि उसके पास नौकरी दिलाने वाले लोग हैं। उसने कई राज्यों में सैकड़ों लोगों को नौकरी दिलाने की बात कही। दीपक ने बताया कि दिल्ली के नजफगढ़ स्थित रोशन गार्डन में रहने वाला उसकी मौसी का लड़का अजीत सिंह दिल्ली में कई परीक्षा कराने वाली कंपनियां चलाता है। दीपक की बात मानकर अभिषेक ने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। दीपक ने बताया था कि उसके कुछ लोग लखनऊ आने वाले हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के ही संबंध में उनकी प्रमुख सचिव से मीटिंग है। दीपक ने पीड़ितों को उन लोगों से मिलवाने की बात कही। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed