फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five lakh 86 thousand copies will be checked in 15 days

Kushinagar News: 15 दिन में पांच लाख 86 हजार कॉपियों की होगी जांची

Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five lakh 86 thousand copies will be checked in 15 days
पडरौना। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू हो गया। चारों केंद्रों पर 15 दिनों के भीतर 5,86,661 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 246 उप प्रधान परीक्षकों और 2,389 परीक्षकों की तैनाती की गई है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पहले दिन डीआईओएस ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बोर्ड के नए नियमों से परीक्षकों को अवगत कराया और समयबद्ध मूल्यांकन को सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कॉपी मूल्यांकन को पूरी सतर्कता, सकारात्मकता और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बने हैं। कापियों का मूल्यांकन पर्यवेक्षक व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 19 मार्च से शुरू होकर आगामी दो अप्रैल तक चलेंगी। हाईस्कूल की 3,15,634 तथा इंटरमीडिएट की 2,71,027 को मिलाकर कुल 5,86,661 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed