फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five huts burnt down by the villagers

पांच झोपड़ियां जलीं, गांववालों ने बुझाई आग

Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Five huts burnt down by the villagers
पांच झोपड़ियां जलीं, गांववालों ने बुझाई आग - फोटो : अमर उजाला

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। कुशीनगर ‌जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया कला गांव के सिरसिया वीरभान टोला में बृहस्पतिवार की रात आग लग जाने से फूस के पांच घर जल गए। आग से इन घरों में रखे सारे सामान जल कर नष्ट हो गए। गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन दस्ता आग बुझने के बाद पहुंचा। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

सिरसिया गांव के वीरभान टोला में बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे अचानक आग लग जाने से विश्वनाथ, राजू, रामजीत, रामदरश और फूलचंद की झोपड़ियां अचानक जलने लगीं। राजू के घरवालों की नींद टूटी तब आग लग जाने पर शोर मचाया। इस बीच आग विश्वनाथ, रामजीत, रामदरश और फूलचंद की झोपड़ी तक भी पहुंच गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचकर जब तक आग बुझाते, इन लोगों के घरों में रखे नकदी, आभूषण, कपड़े, अनाज सहित अन्य सभी जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। संयोग ही रहा कि घर में सो रहे बच्चों तथा अन्य लोगों को समय रहते बचा लिया गया। राजू के घर में रसोई गैस सिलिंडर भी रखा हुआ था, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। गांववालों ने बाल्टी में पानी भर-भर कर आग बुझाई। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दस्ता जब पहुंचा, तब तक आग बुझ चुकी थी। गांववालों के सहयोग से विश्वनाथ व राजू के घर में भोजन एवं बिस्तर आदि की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह व लेखपाल नीरज दुबे ने मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित लोगों को एक-एक कंबल दिया। साथ ही शासन की तरफ से मिलने वाली अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed