फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five failed out of 35 samples collected for testing

Kushinagar News: जांच के लिए एकत्र 35 नमूनों में पांच फेल

Sat, 31 Aug 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 31 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Five failed out of 35 samples collected for testing
पडरौना। सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से नगर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें एफएसडब्लू फूड सेफ्टी ऑन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) से नगर के विभिन्न दुकानों से एकत्र 35 नमूनों की जांच की गई, जिसमें पांच नमूने मानक पर खरे नहीं उतर सके।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में नगर के सुबाष चौक, सरकारी बस स्टेशन और बाइपास रोड स्थित दुकानों से खाने पीने के 35 नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों की खाद्य विश्लेषक ओमकार नाथ पांडेय और कन्हैया लाल वर्मा ने जांच की तो श्री साई स्वीट से लिए गए बेसन का लड्डू, बर्फी, वर्क वाली काजू की बर्फी, मिल्क केक और मिल्क प्रोटीन अशुद्ध मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए दुकानदार को खाद्य सामग्री में मानक के अनुरूप बनाने के लिए जागरूकता करते हुए उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed