फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five animals died due to lumpy, villagers in panic

Kushinagar News: लंपी से पांच पशुओं की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Five animals died due to lumpy, villagers in panic
जौरा बाजार। क्षेत्र के शंकर पटखौली में लंपी चर्म लंपी स्किन डिजीज (लम्पी रोग) से पांच गायों के मौत हो गई है। इससे क्षेत्र के पशुपालक भयभीत हैं।
विज्ञापन

शंकर पठखौली के पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि लाल बहादुर सैनी की एक गाय, संजीव कुशवाहा की एक गाय, महादेव गुप्ता की एक गाय जेपी कुशवाहा की दो गायों का लंपी रोग की चपेट में आने से मौत हो गई है। इसी तरह शोभा गुप्ता, रामबदन यादव, छट्ठू प्रसाद, पारस गुप्ता, भारत चौहान कोईलसवा निवासी, मोहन चौहान बलियवा मुसहरी, राम मिलन शर्मा हरिशंद्र चौरा खास निवासी की गाय भी लंपी रोग की चपेट में हैं।
इससे बेलवा कारखाना, तरुवनवा, अतरौल, बनकटा, सुमही, नारायणपुर सहित कई गांवों के पशुपालक परेशान हैं। पशुपालकों का कहना है कि इस बीमारी में पशुओं के शरीर पर गांठें उभर जा रही हैं तथा तेज बुखार आ रहा है। इससे वे खाना-पीना छोड़ दे रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशांक शेखर मौर्या ने कहा कि पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण के लिए अभियान चलाकर किया जा रहा है। पशुपालकों को संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग करें। तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचित करें। गिलोय का काढ़ा तब तक पिलाएं, जब तक गाय पूरी तरह से ठीक न हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed