फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five acres of sugarcane crop of four farmers burnt

Kushinagar News: चार किसानों की पांच एकड़ गन्ने की फसल जली

Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five acres of sugarcane crop of four farmers burnt
खड्डा। थानाक्षेत्र के करदह गांव के बाबू टोला सरेह में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें चार किसानों के करीब पांच एकड़ गन्ने की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने आग बुझाई।अहिरौली गांव निवासी विनोद सिंह का करदह बाबू टोला सरेह में खेत है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व कुछ नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक खेत में घुसे थे, जिनको उन्होंने खदेड़ा था। शुक्रवार को उनके गन्ना के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते बगल के अंगद सिंह व मुस्लिम अंसारी का गन्ना भी आग की जद में आकर जलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवान गांव के लोगाें के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने अराजक तत्वों पर खेत में आग लगाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed