फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First phase nomination completed, 43 percent seats vacant

Kushinagar News: प्रथम चरण का नामांकन पूरा, 43 फीसदी सीटें खाली

Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
First phase nomination completed, 43 percent seats vacant
पडरौना। जिले में संचालित आईटीआई में प्रथम चरण का नामांकन पूरा हो गया है। इनमें अब तक सिर्फ 57 फीसदी सीटों पर नामांकन हो सका है। 43 फीसदी सीटें खाली है। शेष सीटों पर दूसरे चरण में नामांकन होगा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में पडरौना, हाटा, सेवरही, नौरंगिया, कसया महिला और कसया पुरुष समेत कुल छह राजकीय आईटीआई संचालित होते हैं। इन कॉलेजों में हुए प्रथम चरण के नामांकन में पडरौना राजकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेटों में स्वीकृत कुल 376 सीटों के सापेक्ष 202 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी तरह हाटा में स्वीकृत 235 सीट के सापेक्ष 108, सेवरही में स्वीकृत 234 के सापेक्ष 120, नौरंगिया में स्वीकृत 195 सीट के सापेक्ष 129, कसया महिला में स्वीकृत 105 सीट के सापेक्ष 54 और कसया पुरूष राजकीय आईटीआई में स्वीकृत 266 के सापेक्ष 191 सीटों पर प्रथम चरण में नामांकन हो गया है। इस संबंध में राजकीय आईटीआई पडरौना के प्रधानाचार्य आलोक मौर्या ने बताया कि जिले के छह राजकीय आईटीआई में स्वीकृत 1411 सीटों के सापेक्ष 804 सीटों पर नामांकन हुआ है। इस तरह कुल स्वीकृत सीटों के सापेक्ष प्रथम 57 फीसदी सीटें प्रथम चरण के नामांकन में भर गई हैं। शेष सीटों पर नामांकन दूसरे चरण में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed