फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   First Installment of PM Awas Sent to 1,562 Beneficiaries

Kushinagar News: 1562 लाभार्थियों को भेजी गई पीएम आवास की प्रथम किस्त

Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
First Installment of PM Awas Sent to 1,562 Beneficiaries
पडरौा। विकास भवन सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद जिले के 1562 लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजी गई।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अवतरण किया गया। इस योजना के तहत जिले के कुल 1562 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इनमें नगर पालिका परिषद पडरौना के 104, नगर पंचायत सुकरौली के 470, नगर पंचायत मथौली के 64, नगर पंचायत रामकोला के 56, नगर पंचायत छितौनी के एक, नगर पंचायत दुदही के चार, नगर पंचायत फाजिलनगर के 391, नगर पंचायत सेवरही के 256 और नगर पंचायत तमकुही राज के 216 लाभार्थी सम्मिलित हैं। इस दौरान उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। अधिकारियों द्वारा योजना की विशेषताओं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया तथा समयबद्ध आवास निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed