फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Firing and fighting in land dispute, case filed against four

Kushinagar News: जमीन के विवाद में मारपीट फायरिंग, चार पर केस

Thu, 24 Jul 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Firing and fighting in land dispute, case filed against four
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर पटीदारों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच कर परिवार वालों के साथ मारपीट की और दहशत पैदा करने के लिए पिस्टल से फायरिंग करने लगे। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी रात में ही रामकोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल सक्रिय हुई पुलिस गांव में पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने समेत अन्य कई गंभीर धारा में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव निवासी वैभव चौहान और उनके पट्टीदार आदित्य सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार की रात दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए। आदित्य सिंह मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे ऋषभ सिंह, हर्ष बदन सिंह और शिबू के साथ वैभव के दरवाजे पर पहुंचे और अपशब्द बोलने लगे।
विज्ञापन

इसका विरोध करने आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करते हुए गांव में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि हुई फायरिंग की चपेट में कोई नहीं आया। घटना की जानकारी पीड़ित ने रात में ही रामकोला पुलिस को दी। मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे रामकोला थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आने की जानकारी होते ही आरोपी पक्ष के लोग वहां से भाग निकले। बुधवार की सुबह पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों पर हत्या का प्रयास करने समेत विभिन्न गंभीर धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में एसएचओ राज प्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed