{"_id":"625c501781d8b663866b2c6e","slug":"fire-on-six-hut-kushinagar-news-gkp4337032175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: हल्दी की रस्म में खाना बनाते समय लगी आग, छह झोपड़ी जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: हल्दी की रस्म में खाना बनाते समय लगी आग, छह झोपड़ी जलकर हुई खाक
Mon, 18 Apr 2022 02:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 02:09 PM IST
सार
आग के चपेट में आने से छांगुर, इस्लाम, नंदलाल, मास्टर और गोलटु की झोपड़ी भी जल गई। एक महिला और झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां झुलस गईं। मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कंठीछपरा गांव के नेटुआ टोली में रविवार की रात करीब आठ बजे खाना बनाते समय आग लग गई। इसके चपेट में आने से छह झोपड़ी जल गई। आग से एक महिला और पांच बकरियां भी झुलस गईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
गांव के छोटेलाल के बेटे की शादी सोमवार को है। रविवार की रात हल्दी की रस्म आयोजित होनी थी। इसकी तैयारी चल रही थी। रात करीब आठ बजे खाना बन रहा था। इसी दौरान चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग पकड़ लिया।
अभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग के चपेट में आने से छांगुर, इस्लाम, नंदलाल, मास्टर और गोलटु की झोपड़ी भी जल गई। एक महिला और झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां झुलस गईं। मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।