फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fire in sugarcane field

Kushinagar News: गन्ने के खेत में लगी आग

Thu, 29 Feb 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
fire in sugarcane field
रामकोला। कस्बा के चवर में बुधवार को अज्ञात कारणों से एक गन्ने की फसल में आग लग गई। इससे तीन एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, नहीं तो और खेत इसके चपेट में आ जाते। कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह के खेत में किसी वजह से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से छेदी समेत अन्य लोगों की करीब तीन एकड़ गन्ने की फसल कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


00

बिजली की चिंगारी से दो झोपड़ियां जलीं
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के देवतहा गांव में बुधवार को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से दो झोपड़ी जल गई। देवतहा के सहबजवा टोला निवासी रूदल व डेबा दोनों सगे भाई हैं। उनकी झोपड़ी में जलावन व भूसा रखा था। झोपड़ी के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। बुधवार को उसमें से निकली चिंगारी से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इससे उन दोनों लोगों की झोपड़ी जल गई। विद्युत उप केंद्र कोटवा के जेई आनंद कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम गई थी। तार को ठीक करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed