फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in a warehouse in the middle of the city for the second day, people ran away.

Kushinagar News: शहर के बीच गोदाम में दूसरे दिन भी भड़की आग, दौड़े लोग

Sun, 22 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a warehouse in the middle of the city for the second day, people ran away.
आग लगने के बाद जुटी लोगों की भीड़।संवाद
पडरौना। बीच शहर में सुभाष चौक के अंबेडकर नगर वार्ड में सदर विधायक के होटल के पास तीन दुकानदारों के गोदाम में लगी आग दूसरे दिन भी भड़क गई। अचानक धुंआ के साथ आग की पलटे निकलने लगा। धुंआ देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर दिन में करीब 2 बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया आई और देर शाम तक आग बुझाने में जुटी रही। वहीं शुक्रवार की रात करीब दो बजे तक आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां लगी थीं, बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। धुंआ के चलते लोग नाक पर रूमाल रखकर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक अंबेडकर नगर वार्ड में रामकोला रोड से सटे सदर विधायक के होटल के पीछे मनीष सोनथालिया का इलेक्टि्रक, चंदन मद्धेशिया का प्लास्टिक की रस्सी, डिलीवरी पाइप, प्लास्टिक का तिरपाल और अशोक तुलस्यान का साइकिल गोदाम था। तीनों गोदाम मकान से सटे थे। शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे लोगों ने गोदाम के अंदर से धुंआ और आग की लपटें देखी। दुकानदार और आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। रात करीब दो बजे तक दमकलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पाया। पानी कम पड़ा तो गंडक नहर से फायर ब्रिगेड के वाहन से पानी मंगाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गोदाम में प्लास्टिक का सामान अधिक होने से शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग की लपटें उठी और धुआं से आसपास के घर व होटल भर गए। धुआं उठता देख लोगों को लगा कि फिर गोदाम के आस-पास आग लग गई, लोग उधर दौड़े, लेकिन पास आने के बाद पता चला कि शुक्रवार को जिस गोदाम में आग लगी थी वहीं आग दोबारा भड़क गई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग पर देर शाम तक काबू पाया गया। आग लगने का कारण दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगलगी के दौरान बचाया गया सामान जला
शहर के रामकोला रोड के पास गोदाम पर आग लगने के दौरान शुक्रवार की शाम को गोदाम में रखे कुछ सामान जेसीबी की मदद से लोगों ने बाहर निकाला। देर रात तक आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड के वाहन चले गए। शनिवार को दिन में दोबारा लगी आग में बाहर निकालकर रखे गए सामान भी जलकर राख हो गए। इसमें अधिकांश प्लास्टिक का ही सामान था। दो दिनों हुई आगलगी में पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। दूसरे दिन फायर ब्रिगेड का वाहन जब तक नहीं आया तब तक पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने में स्थानीय लोगों के साथ प्रयास किया। मिट्टी और बालू की मदद से आग पर लोगों ने काबू पाया।

आग लगने के बाद जुटी लोगों की भीड़।संवाद

आग लगने के बाद जुटी लोगों की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed