{"_id":"660a1d128389e6276d048b9a","slug":"fire-breaks-out-in-sugarcane-field-farmer-dies-of-burns-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114812-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत में लगी आग, झुलसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत में लगी आग, झुलसकर किसान की मौत
Mon, 01 Apr 2024 08:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/सलेमगढ़। बसडीला गुणाकर गांव में गन्ने के खेत में रखे गए पत्ते में रविवार की दोपहर में आग लग गई। किसान अभी कुछ समझ पाता कि पछुआ हवा की वजह से आग चारों तरफ खेत में फैल गई। आग बुझाने का प्रयास कर रहे किसान की झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद पहुंच गांव वालों ने आग पर काबू पाया। मौके पर राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे एसडीएम विकास चंद और पुलिस ने वहां मौजूद गांव वालों से घटना की जानकारी ली और हर संभव किसान के परिवार को मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गुणाकर गांव के निवासी नविंद्र राय (65) का खेत तरयासुजान थाना क्षेत्र में है। रविवार को नविंद्र राय गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में रखी गई गन्ने की पत्तियों में आग लग गई। नविंद्र राय शोर मचाते हुए अकेले ही आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। पछुआ हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया और नविंद्र राय आग में घिर गए और झुलसने से उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों के शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और घर वालों को सूचना दी। आग में गन्ने की फसल भी जल गई है। सूचना पर तरायासुजान पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद राजस्वकर्मियों के साथ एसडीएम भी पहुंच गए। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद्र ने बताया कि बसडीला गुणाकर गांव निवासी नविंद्र राय के खेत में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगलगी से हुए नुकसान का आकलन करने का आदेश राजस्वकर्मियों को दिया गया है। शासन की ओर से जो भी संभव होगा किसान के परिवार को लाभ दिया जाएगा।