फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in field; approximately 30 acres of crops burnt.

Kushinagar News: खेत में लगी आग, करीब 30 एकड़ फसल जलीे

Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in field; approximately 30 acres of crops burnt.
कप्तानगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की सरेह में आग लगने से जलती गेहूं की फसल।संवाद - फोटो : संवाद
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, मठिया उर्फ अकटहां और रानीपार उर्फ हरैया की सरेह में शुक्रवार की दोपहर किसी वजह से आग लग गई। चपेट में आने से करीब 30 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। पुरवा हवा चलने से आग ने विकराल रुख अख्तियार कर लिया। आग इतनी तेज गति से आगे बढ़ी कि किसानों को बुझाने का समय ही नहीं मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सरेह से अचानक धुआं उठता दिखा। गांव के लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले खेत से आग की तेज लपटे उठने लगीं। आग लगने की शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग किसी तरह आग बुझाए, लेकिन तब तक ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के किसान टीहुल, शमशुल, इब्ने, लियाकत, आफताब आलम, रक्षा, जयनाथ, फुल्लन, इसरायल, रानियार उर्फ हरैया के गयासुद्दीन, झकरी, इबरार, सोनू असगर, शाकिर और मठिया उर्फ अकटहां के श्याम बिहारी, राम सकल, बदामी, उमेश, कलेवा, रामप्रवेश, महात्म, हंसराज आदि किसानों के करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

खेत में आग लगने की जानकारी होने पर पहुंचे हाटा तहसील के कानूनगो संजय गुप्ता, लेखपाल चंद्रहास और कप्तानगंज तहसील के कानूनगो राहुल दीक्षित, लेखपाल विचित्र मणि त्रिपाठी ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed