फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR will be registered against those who use polythene against the standard: DM

मानक के विपरीत पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : डीएम

Thu, 12 Oct 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR will be registered against those who use polythene against the standard: DM
- 15वें वित्त आयोग के तहत नगर निकायों के विभिन्न प्रस्ताव के लिए हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक
विज्ञापन



पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त व अवशेष धनराशि के सापेक्ष नगर निकाय की तरफ से प्रस्तुत योजना के प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए बुधवार को जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम ने पॉलीथिन को बंद कराने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही मानक के विपरीत पॉलीथिन प्रयोग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने समेत अन्य प्रभावी कदम उठाने को कहा।


डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और हर घर नल जल योजना के तहत शत प्रतिशत घरों को योजना से आच्छादित करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इनके पूर्ण होने के बाद ही अन्य प्रस्ताव की अनुमति मिलेगी। डीएम ने कहा कि ईओ की तरफ से भुगतान के लिए पत्रावली जिले स्तर पर भेजने की आवश्यकता नहीं है। उसे अपने स्तर से ही भुगतान की कार्रवाई करें। सभी निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच नामित अधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में यदि कहीं कूड़ा या अन्य गंदगी मिली, तो संबंधित ईओ जिम्मेदार होंगें। उन्होंने पाॅलीथिन को पूर्ण रूप से बंद कराए जाने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई समेत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सभी 326 विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, एडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed