फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered in connection with road blockade using a dead body.

Kushinagar News: शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with road blockade using a dead body.
कसया। थाना क्षेत्र के डुमरी चुरावन छपरा निवासी 22 वर्षीय मोहित मद्धेशिया की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को गोबरही चौराहे पर शव रखकर कसया-रामकोला मार्ग करीब साढ़े तीन घंटे तक बाधित किए जाने के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मोहित की मौत के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसआई अभिषेक यादव कांस्टेबल श्रवण कुमार और अरविंद सिंह के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोबरही चौराहे पर कुछ लोगों ने अपनी मांगों को लेकर शव सड़क पर रखकर कसया-रामकोला मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार मिली। तहरीर के मुताबिक, अमित मद्धेशिया निवासी अहिरौली बाजार, बलराम राव, विवेक मद्धेशिया निवासी अहिरौली और प्रवीण पांडेय समेत 20 अन्य लोग सड़क पर मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने शव को सड़क पर रखकर दोनों ओर का आवागमन रोक दिया। जाम के कारण कसया-रामकोला मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। एंबुलेंस, सवारी वाहन और अन्य जरूरी वाहनों के साथ राहगीरों को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed