फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against five people in assault case.

Kushinagar News: मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी

Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people in assault case.
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित अब्दुल्लाह अंसारी ने गांव के ही युवकों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। पीड़ित के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को गांव के शुभम पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अब्दुल्लाह की फोटो साझा किया। अपशब्द बोलते हुए उसके घर की एक लड़की के बारे में अभद्र टिप्पणियां की थी। इसकी शिकायत जब पीड़ित ने शुभम की मां से की, तो उसी बात से नाराज होकर सुबह करीब आठ बजे शुभम पटेल अपने साथ नितीश, अक्षय, आकाश, विकास समेत पांच अज्ञात युवकों को लेकर हाकी और डंडे के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी आरोपी घर में घुस आए और मारपीट की। इस दौरान घर छोड़ने और आग लगाने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर पीड़ित की जान बच सकी। आरोपियों पर घर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में घायल होने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण सरकारी अस्पताल देवतहा, सुकरौली में कराया गया। हाटा कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed