फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR on ten people

कुशीनगर: निवर्तमान नपा अध्यक्ष के दो भाइयों सहित 10 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 19 Feb 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR on ten people
पडरौना (कुशीनगर )। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के दो भाइयों सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पांच नामजद हैं। नगर पालिका में तैनात एक संविदा कर्मचारी की पत्नी ने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि घटना के समय वह और उनके भाई मौके पर नहीं थे। राजनीतिक कारणों से साजिश के तहत उन लोगों को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के भरवलिया निवासी रेनू मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके पति धनजंय मिश्रा नगर पालिका परिषद पडरौना में चतुर्य श्रेणी पर संविदा कर्मचारी हैं। उनके पति की नौकरी से संबंधित फाइल अपने घर पर रखकर निर्वतमान अध्यक्ष विनय जायसवाल परेशान करते थे। 16 फरवरी की दोपहर तीन बजे उनके पति जब नगर पालिका विनय के घर पहुंचे तो वहां उनके बड़े भाई राजेश जायसवाल और आयुष सहित रवि शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, गोविन्द शर्मा, अभय भदौरिया, अन्य चार पांच अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उनके पति के सिर पर लोहे के राड से हमला किया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में ले जाने पर उनके पति को डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उपचार चल रहा है। उनकी बाइक आरोपी के दरवाजे पर खड़ी है। तहरीर के आधार केस दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

वर्जन
नपा चुनाव नजदीक है। इसी को लेकर यह सब साजिश रची गई है। हम और हमारे भाई उस समय घर पर नहीं थे। पूरे कार्यकाल के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। पीड़ित व्यक्ति को कैसे चोट लगी है? वह कैसे घायल हुए हैं? इसकी निष्पक्ष जांच पुलिस करे। सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। मेरे भाइयों सहित अन्य को बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय जायसवाल, निवर्तमान नगर पालिका पडरौना 00000
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष का कहना है कि उस समय वह और उनके भाई घर पर नहीं थे। फुटेज और सीडीआर निकलवाई जा रही है। घटनास्थल में सभी तथ्यों की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर 000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed