फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR lodged in murderous attack case

Kushinagar News: जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in murderous attack case
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के अमरवा गांव निवासी ने पटीदारों पर गैराज तोड़ने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। सीओ के निर्देश पर पटहेरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरवा गांव के रघुनाथ राय ने सीओ तमकुहीराज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि अक्तूबर माह में छठ पर्व के दिन पूरा परिवार छठ घाट पर गया था। उसी दौरान पटीदार सत्य प्रकाश व सत्य भूषण और सत्य प्रकाश का बेटा आकाश इनके हिस्से के गैरेज को तोड़ने लगे। मना करने पर कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए आरोपी आकाश दौड़ा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। आरोप है कि पटहेरवा पुलिस समझौता कराने के लिए दबाव बनाने लगी। इसके बाद पीड़ित सीओ राकेश प्रताप सिंह से मिलकर शिकायत किया। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed