फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fir against unknown mother-father

नवजात मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
fir against unknown mother-father
नवजात मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पटहेरवा पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
जिले में इस तरह का दूसरा केस दर्ज कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। बुधवार सुबह क्षेत्र के भठही दरियाव टोला गांव के किनारे पोखरे के पास लावारिस मिले नवजात के मामले में तीसरे दिन पुलिस ने चाइल्ड लाइन की तहरीर पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नवजात के वास्तविक माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
क्षेत्र के भठही दरियाव टोला गांव के बाहर पोखरे के पास बुधवार की सुबह लोग जब खेत के तरफ गए तो किसी नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। जानकारी होते ही वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पटहेरवा पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को चाइल्ड लाइन को सूचना दी। थाने पर पहुंची चाइल्ड लाइन की सदस्य मीना ने नवजात को अपनी अभिरक्षा में लिया। शुक्रवार की शाम को चाइल्ड लाइन की सदस्य मीना ने तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

एसओ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि चाइल्ड लाइन की सदस्य मीना की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात माता-पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed