{"_id":"6a10c4ac4b0860bb2b0ca8a0","slug":"fir-against-kiln-owner-and-clerk-in-case-of-death-of-three-children-due-to-drowning-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160317-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डूबने से तीन मासूमों की मौत मामले में भट्ठा मालिक और मुंशी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डूबने से तीन मासूमों की मौत मामले में भट्ठा मालिक और मुंशी पर प्राथमिकी
Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
कसया। मैनपुर दीनापट्टी में ईंट भट्ठे पर मिट्टी खनन से बने गड्ढे में डूबकर तीन मासूमों की मौत के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक पंकज सिंह और मुंशी रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच में भट्ठा परिसर में मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी की खोदाई की पुष्टि हुई। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर खनन अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई हुई है।
कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी में पंकज ईंट उद्योग भट्ठा पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी मजदूर परिवार के तीन वर्षीय अभय, ढाई वर्षीय अनुष्का और सात वर्षीय अनन्या की गड्ढे में डूबने से नौ मई को मौत हो गई थी। हादसे के बाद ईंट भट्ठा मालिक और मुंशी भाग निकले थे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की थी।
टीम में सीओ कुंदन सिंह, खनन अधिकारी अभिषेक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को शामिल किया गया था।