{"_id":"6ab5963100a8a05a560c1b9b","slug":"fir-against-five-for-abetment-of-suicide-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-168702-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हाटा। संतोष की आत्महत्या के मामले में हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संतोष के पुत्र शिवम ने तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने संतोष को परेशान कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। तहरीर में आरोपियों पर फर्जी करेंसी के कारोबार में शामिल होने और संतोष को भी उसमें फंसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि फर्जी करेंसी के कारोबार से जुड़े मामले में संतोष को फंसाने की कोशिश की गई। इसके साथ ही रुपये की वसूली को लेकर भी उन्हें परेशान किया जाता था। लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर संतोष ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने संतोष बेटे शिवम की तहरीर पर पोखरभिंडा गांव निवासी सगे भाई राहुल सिंह, रोहन सिंह, विशुनपुरा गांव निवासी नौरंग सिंह, लक्ष्मीपुर धूस गांव निवासी विवेक राव, पैकौली गांव निवासी नवीन सिंह, प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। संतोष की मौत के मामले में सामने आए आरोपों ने सूदखोरी और दबाव के इस पूरे खेल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि संतोष की आत्महत्या के पीछे आरोपियों की भूमिका क्या थी और तहरीर में लगाए गए फर्जी करेंसी तथा वसूली के आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही मामले की आगे की तस्वीर साफ होगी। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संतकबीर नगर से मंगाई जाएगी।