फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting for plowing land and protesting, case against four

Kushinagar News: जमीन जोतने व विरोध करने पर मारपीट, चार पर केस

Tue, 31 Dec 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fighting for plowing land and protesting, case against four
पटहेरवा। क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी जमीन पर जुताई करने और मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बलुआ तकिया गांव की विंध्यवासिनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 दिसंबर को गांव के ही रितिक राय ट्रैक्टर से उसकी जमीन जोत रहे थे। जब वह रोकने पहुंची तो आरोपी के घर वाले भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए इसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपी रमेश राय, सरोज देवी, रितिक राय और अवधेश राय पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed