फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fight with husband wife, women died

Kushinagar News: प्रेम प्रसंग के शक में झगड़ा, चलती जीप से कूदी महिला, पति पर हत्या का आरोप

Tue, 25 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
fight with husband wife, women died
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि, पति से पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव में प्रेम प्रसंग के शक में पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। रविवार रात को पति पत्नी को मायके छोड़ने ले जा रहा था। रास्ते में वह जीप से कूद गई। पति उसे अस्पताल न ले जाकर घर लेकर चला गया। इससे देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंची महिला की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रगड़ व चोट लगने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के राजपुर खास निवासी रानी देवी (21) और उसके पति उपेंद्र चौरसिया के बीच मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हुआ। रात के 11 बजे पति बोलेरो बुक कर पत्नी को मायके छोड़ने के लिए चल दिया। अभी वह हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सेमरा गांव के पास पहुंचा था कि उसी समय उसकी पत्नी रानी चलती बोलेरो से कूद गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पति उपेंद्र उसे अस्पताल न ले जाकर घर लेकर चला गया। घर में महिला की देर रात मौत हो गई। सोमवार को इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में रगड़ एवं चोट लगने से आया है।
000000

वीडियो कॉल से बात करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति उपेंद्र ने बताया कि रविवार की देर रात उसकी पत्नी किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। वह सोया था। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी से मोबाइल छीन लिया। उसने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी मां को दिखाया। इस बात को लेकर उसकी पत्नी विवाद करने लगी। पति तत्काल भाड़े पर बोलेरो मंगाकर पत्नी को मायके छोड़ने के लिए निकल गया। इसी बीच वह बोलेरो से कूद गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उसका दिमाग काम नहीं किया। वह अस्पताल की जगह घर लेकर चला गया, जहां उसकी मौत हो गई।



दो साल पहले हुई थी रानी की शादी
रानी की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उससे डेढ़ वर्षीय पुत्री गुड़िया है। उसे पता ही नहीं है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। रानी के मायके वाले बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए हैं। महराजगंज जिले के थाना कोठीबार के किशनपुर गांव निवासी मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है।



पति रात में पत्नी को उसके मायके ले जा रहा था। इसी बीच वह बोलेरो से कूद गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रगड़ और चोट लगने से उसकी मौत बताई गई है। मृतका की मां हत्या का आरोप लगा रही थी, लेकिन तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पति से पूछताछ की जा रही है।
आशुतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed