फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight over road dispute, 17 people injured

रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, 17 लोग घायल

Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fight over road dispute, 17 people injured
रास्ते के विवाद में हुई मारपीट, 17 लोग घायल
विज्ञापन

धनहां गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते के लिए चल रहा है विवाद
जटहां बाजार(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के धनहां गांव में शनिवार देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। 17 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गांव में एसआई सहित पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि धनहां गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते की जमीन के लिए कई महीने से विवाद चल रहा है। थाने पर भी कई बार मामला गया, लेकिन सकारात्मक हल नहीं निकल सका। इसे लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही। एक पक्ष की तरफ से 65 वर्षीय गंगासागर यादव, 30 वर्षीय कैलाश, 45 वर्षीय ओमप्रकाश, 20 वर्षीय खजन, 35 वर्षीय राजेश और 60 वर्षीय रामधारी घायल हो गए। इस पक्ष से गंगासागर, कैलाश और ओमप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय परशुराम यादव, 50 वर्षीय सोनू, 45 वर्षीय उमा, 70 वर्षीय त्रिकुली, 30 वर्षीय दिवाकर, 35 वर्षीय मनोज, 25 वर्षीय सरतेज, सरिता, रिंकी समेत दस लोग घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए एसआई अनिल गहलोत और अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रामचंद्र राम ने बताया कि दोनों पक्षों से जुड़े घायल इलाज करा रहे हैं। अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल
बरवापट्टी। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरहन के टोला परोरही में रविवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पिटाई करने तथा जबरन घर में ताला लगाने का आरोप लगाया है।

रामपुर बरहन के टोला परोरही निवासी ध्रुप कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक पड़ोसी से दो वर्ष से भूमि विवाद चल रहा है। इस पर न्यायालय से स्थगन आदेश है। इसके बावजूद रविवार को पड़ोसी ने उस भूमि पर जबरजस्ती निर्माण शुरू करा दिया। विरोध करने पर छह लोगों के साथ गोलबंद होकर मारने के लिए दौड़ाया। बचाव के लिए वह घर की तरफ भागे तो पकड़कर पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए घर में भागा तो दरवाजे पर बाहर से ताला लगाकर चले गए। बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेशचंद्र राव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed