फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight over removal of vehicle at Kasya CHC, seven injured

Kushinagar News: कसया सीएचसी में गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, सात घायल

Fri, 30 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fight over removal of vehicle at Kasya CHC, seven injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नगर स्थित सीएचसी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से संविदा महिला चिकित्सक व उनके परिवार के तीन सहित चार लोग तो दूसरे पक्ष से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। एक दूसरे की कार हटाने को लेकर हुआ विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है। कसया के डिघवा बुजुर्ग निवासी छोटे लाल कुशवाहा अपनी मां 60 वर्षीय सुभावती, पत्नी 38 वर्षीय सुनीता को बाजार कराने लाए थे। वह अपनी कार सीएचसी परिसर में खड़ा किए थे।

रात आठ बजे घर वापस जाने के लिए कार बाहर निकाल रहे थे कि इसी दौरान सीएचसी में तैनात संविदा महिला चिकित्सक पल्लवी मिश्रा, अपने भाई आकाश मिश्रा, भाभी परिषा मिश्रा व उज्वल श्रीवास्तव निवासी देवरिया तरकुलवा थाने के गांव महुआपाटन के साथ अपनी फारच्यूनर कार से अंदर घुसीं। दोनों कार आमने-सामने हो गईं। दोनों पक्ष अपनी कार पहले पीछे नहीं करने पर अड़ गए। इस बात को लेकर विवाद बड़ा तो मारपीट शुरू हो गई। घटना देख अस्पताल स्टाप के लोग जुट गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया। आरोप है कि कुशवाहा परिवार के सभी सदस्यों को अंदर कमरे में बंद करके पीटा गया। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिया गया है। दोनों पक्ष से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed