{"_id":"683dfaef6891038e830d124c","slug":"fight-over-old-rivalry-case-filed-against-six-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-138655-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, छह लोगों पर केस
Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के हरपुर बाजार गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश में अपशब्द कहने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बीच बचाव करने आए घरवालों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उसकी तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार गांव निवासी विक्रम गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 24 मई की शाम गांव के ही सुनील कुमार, जितेंद्र, फूलमती सहित अन्य लोग पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के पास बगीचे में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां देने लगे। मना करने पर आरोपी उसे मारपीट कर घायल कर दिए। शोर सुनकर पहुंचे उसके भतीजा और पिता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इलाज के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपी सुनील कुमार, जितेंद्र, दिलीप, फूलमती देवी, रीना और गीता निवासी हरपुर बाजार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।