फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight over land dispute, ten people injured

जमीन के विवाद में मारपीट, दस लोग घायल

Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fight over land dispute, ten people injured
जमीन के विवाद में मारपीट, दस लोग घायल
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की घटना
जौरा बाजार(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के परसौनी गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। घायलों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार परसौनी गांव में दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। 29 मई को भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर शांत करा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें राजू चौहान (30), उनकी पत्नी सरिता देवी (27), राजू के भाई राजन चौहान (26), राजन की पत्नी सोनमती (24), उदय चौहान (40), उनकी पत्नी आशा देवी (38), उदय की पुत्री अन्नु (10) और दूसरे पक्ष के चंद्रिका चौहान (50), चंद्रिका की पत्नी मालती देवी (48), पुत्री अंजू (30) घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल सरकारी एंबुलेंस आया। उसके बाद घायलों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया। मालती देवी व आशा देवी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed