फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight for land, youth dies due to knife

Kushinagar News: जमीन के लिए मारपीट, चाकू लगने से युवक की मौत

Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fight for land, youth dies due to knife
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। चाकू लगने से घायल युवक की सीएचसी में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस गांव में 15 दिनों से एक व्यक्ति अपनी जमीन में मकान बनवा रहा थे। शनिवार को तीन बजे पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। चाकू लगने से घायल युवक की सीएचसी रामकोला में ले जया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतक के बेटे के तहरीर पर सात नामजद तथा छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोला निवासी लल्लन गोंड (45) अपने घर का 15 दिन से निर्माण कार्य करा रहे थे। साथ में उनकी पत्नी राबड़ी, बेटा सोनू साथ में रहकर काम में सहयोग करा रहे थे। बगल के रहने वाले लक्ष्मण मद्धेशिया से भूमि के लिए विवाद हो गया। इसमें लक्ष्मण मद्धेशिया, लिसन, विशाल, पंकज, गौरीशंकर, बबलू, बुद्धू राजमंगल के अलावा छह महिलाओं ने निर्माण करा रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने लल्लन गोंड के सीने में चाकू घोंप दिया। उनकी पत्नी और बेटे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने लल्लन गोंड को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, एएसपी रितेश कुमार सिंह सीएचसी रामकोला पहुंचे। मृतक की पत्नी घायल राबड़ी और उनके बेटे सोनू से जानकारी ली। जहां सोनू की तहरीर पर लक्ष्मण मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, पंकज, गौरीशंकर, बबलू, बुद्धू, राजमंगल, विसन सहित सात व्यक्तियों पर नामजद व छह अज्ञात महिलाओं के खिलाफ हत्या का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

इस बारे में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed