{"_id":"654d38d407503c242b0fbf44","slug":"fight-among-tenants-for-land-one-dead-three-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7469-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन के लिए पट्टीदारों में मारपीट, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन के लिए पट्टीदारों में मारपीट, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
- मंसाछापर गांव के खाखर टोला में हुई थी मारपीट
- गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
मंसाछापर। जटहां बाजार के मंसाछापर गांव के खाखर टोला में बुधवार की सुबह जमीन के लिए दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल युवती का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है।
गांव के महावीर चौहान और उनके भाई मंगल के बीच काफी दिनों से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे इसे लेकर दोनों लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। जो मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में महावीर (48), उनकी पत्नी सुमन (45), बेटा उमाशंकर (20) और बेटी काजल (18) घायल हो गई। इनमें महावीर और काजल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। महावीर और उनकी बेटी काजल का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल गोरखपुर में चल रहा था। उनमें महावीर की बुधवार को दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने महावीर की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध बलवा और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश कर रही है।