फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Festivals bring happiness, action will be taken against those who create trouble: SP

खुशियां लेकर आते हैं त्योहार, खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई: एसपी

Sat, 26 Oct 2024 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Festivals bring happiness, action will be taken against those who create trouble: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। एसपी संतोष मिश्रा ने शनिवार को अहिरौली बाजार व कप्तानगंज थाना परिसर में संभ्रांत लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हर समय तैयार है। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी है। त्योहार हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं। ऐसे में इसमें खलल डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कैमरे को हमेशा सक्रिय रखने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों को यह भी सुझाव दिया कि यदि किसी की गतिविधियां संदिग्ध हैं तो उसकी सूचना पुलिस को दें। समय रहते पुलिस उनके खिलाफ एक्शन लेगी। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शांति कमेटी की बैठक के दौरान एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। इसमें आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है। अराजकता फैलाने वालों की सूचनाएं पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। इसके अलावा उन्होंने थाने में रखे शस्त्र के मालखाना, शिकायत पंजिका, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण किया। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed